बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर में रोड शो किया... इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी... वहीं अखिलेश यादव की रैली में एक किशोर की मौत का मामला भी सामने आया है... जिसके बाद यूपी की सियासत गरमा गई है... दरअसल अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई... हादसे पर कार्रवाई में देरी पर परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंडी मोड़ पर गोरखपुर-देवरिया मार्ग जाम कर धरना दिया... पुलिस की सुस्ती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा...