दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने CBI को FIR दर्ज कर पूरे मामले की गहन जांच करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा कि सालियान की मौत मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा और जांच के लिए सीबीआई अधिकारी की नियुक्ति होगी... इससे पहले कोर्ट ने 28 अगस्त को हुई सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था... अब न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति रणजीतसिंह भोसले की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है... वहीं कोर्ट के आदेश के बाद उनके वकील निलेश ओझा ने कहा कि अब इस पूरे मामले की जांच CBI करेगी और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी...