समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के लिए आखिरकार जेल के दरवाजे खुल गए। करीब 18 दिनों तक ईडी की गिरफ्त में रहने के बाद आजम खां को रिहाई मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बुधवार शाम उन्हें जेल से बाहर निकाल दिया गया। पिता को लेने बेटे अब्दुल्ला आजम खुद जेल पहुंचे। बाहर समर्थकों की भीड़ भी जुटी रही। आजम की रिहाई पर अखिलेश यादव ने इसे सत्य की जीत बताया है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर किस मामले में आजम खां की गिरफ्तारी हुई थी और क्या अंतरिम जमानत के बाद उनकी मुश्किलें पूरी तरह खत्म हो गई हैं?