बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। शादी समारोह में राजनीति के साथ फिल्म और मनोरंजन जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के तीन दर्जन से अधिक कलाकारों को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा दुबई से छह मॉडल के भी समारोह में पहुंचने की तैयारी की चर्चा है।