उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कराया जाएगा। 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का मसौदा जारी होगा, जबकि नाम जुड़वाने और गलतियां सुधारने के लिए 11 दिसंबर तक का समय मिलेगा। 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। SIR के बाद यूपी की मतदाता सूची में करीब दो करोड़ मतदाता कम हुए थे। ऐसे में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम और विवरण जांचना जरूरी है।