ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। बताया गया है कि परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार रात नूडल्स का सेवन किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।