फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कुटलैहड़ के जोगी पंगा के सहनाल गांव में हैंडपंप में लगाई मोटर, 20 परिवारों को मिली पेयजल सुविधा

ऊना कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित गांव सहनाल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव में लगे हैंडपंप में मोटर डालकर पेयजल आपूर्ति को सुचारू किया गया है। इससे गांव के करीब 20 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध हुई है। ग्रामीणों के अनुसार हैंडपंप में मोटर की सुविधा न होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर गर्मियों के दिनों में पेयजल की समस्या अधिक बढ़ जाती थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या विधायक विवेक शर्मा के समक्ष रखी, जिसके बाद उनकी मांग पर कार्रवाई करते हुए हैंडपंप में मोटर स्थापित कर दी गई। मोटर लगने के बाद अब हैंडपंप से पानी निकालना आसान हो गया है और प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीणों  में रवि दत राजेश अभिषेक मनु, साजन राधेश्याम,आरती देवी शारदा देवी शंकुतला देवी पवना कुमारी सहित अन्य ने कहा कि इस सुविधा से उनके घरों तक पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें