फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: नशे की रोकथाम के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में हुआ एंटी ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम

युवाओं को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, नशे की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने तथा समाज में नशामुक्त वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय ऊना में एंटी ड्रग्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं डॉ. कमांडेंट प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन बनगढ़ आकृति शर्मा ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से निकिता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को नशे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. पुनीत कंवर तथा अन्य प्राध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। महाविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें