फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: विवेक शर्मा ने जच्चा-बच्चा की मौत पर जताया दुख, बोले- मामले में एफआईआर दर्ज, निष्पक्ष जांच होगी

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रसव के दौरान रणियाला निवासी रीना कुमारी और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अस्पताल पहुंचे और प्रशासन से बातचीत करने के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर उनका पक्ष जाना। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। आखिर यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और कहां कमी रही, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्यों का पता चल सके और जिम्मेदारी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि परिजनों और लोगों की मांग को देखते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने पुलिस से कहा है कि संबंधित डॉक्टर से संपर्क कर उनका पक्ष लिया जाए और आवश्यक रिपोर्ट प्राप्त की जाए, ताकि जांच आगे बढ़ सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें