फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: पात्र महिलाओं को सुविधा पैलेस होटल में किया गया राशन वितरण

अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 May 2025 03:45 PM IST

हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत पात्र महिलाओं को सुविधा पैलेस होटल में राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम में 67 पात्र विधवा महिलाओं को 1,50,750 रुपये का निशुल्क राशन वितरित किया गया। जबकि दस मेधावी नर्सिंग छात्राओं को डॉ. हरे कृष्ण गोयल स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी नर्सिंग छात्रा छात्रवृति प्रकल्प के तहत 2500-2500 रुपये की नगद छात्रवृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में चढ़तगढ़ गांव के एक किडनी रोगी की बेटी कृतिका को लॉ की पढ़ाई में मदद के लिए 27 हजार रुपए की राशि तथा एक दसवीं कक्षा की छात्रा कुंजल शर्मा को शिक्षा में मदद के लिए 11 हजार रुपए की राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। सतपाल सिंह सत्ती ने द्वीप प्रजवल्लित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें