पुलिस भर्ती के पुरुष आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आज अंतिम दिन है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह छह बजे से ही युवा झलेड़ा स्थित भर्ती स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। यहां अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया जारी है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न शारीरिक कसौटियों पर खरा उतरना पड़ रहा है। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद और 100 मीटर दौड़ सहित अन्य परीक्षण शामिल हैं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत युवाओं की शारीरिक क्षमता और दक्षता का आकलन किया जा रहा है। भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर का दिन केवल महिला वर्ग की अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किया गया है। इस दिन महिला उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेंगी।