फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विधायक विवेक शर्मा ने थानाखास में बन रही नालियों का किया निरीक्षण

अंकेश डोगरा Updated Sun, 26 Oct 2025 03:04 PM IST

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खुरवाई के पास गांव थानाखास गौशाला के समीप सुपर हाईवे पर बन रही नालियों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी की समस्या को ध्यान में रखते हुए इन नालियों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभाग के इंजीनियरों से कहा कि सड़क की सुरक्षा और स्थायित्व के लिए नालियों का निर्माण मजबूत एवं टिकाऊ होना चाहिए, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और सड़क को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। विवेक शर्मा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।इसके बाद विधायक विवेक शर्मा ने अपने पैतृक गांव में महिला प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों , महिला सशक्तिकरण योजनाओं, एवं ग्रामीण सुविधाओं से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई। महिलाओं ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे पेयजल, सड़क रखरखाव, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा संबंधी मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें