दिवाली का त्योहार खत्म होते ही ऊना के अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) में यात्रियों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहार के दौरान जहां बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही थी, वहीं अब आवाजाही कम होने से बस अड्डे पर पहले जैसी रौनक नहीं दिख रही है। यात्रियों की संख्या कम रहने के चलते इस बार स्पेशल बसों का संचालन भी नहीं किया गया। दिवाली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए बसों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन त्योहार के बाद यात्रियों की संख्या घटने से अतिरिक्त बसें चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं, निजी बसों में भी सवारियों की संख्या कम देखने को मिली। निजी बसें अपने निर्धारित रूटों पर खाली या कम यात्रियों के साथ दौड़ती नजर आईं। त्योहार के दौरान बस अड्डे पर रही चहल-पहल के मुकाबले अब यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है।