फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई ने बदला त्योहारों में गिफ्ट देने का ट्रेंड, ऊना में ड्राई फ्रूट बॉक्स की जगह बेकरी आइटम की बढ़ी मांग

त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को उपहार देने की परंपरा भी इस दौरान खास महत्व रखती है। लेकिन इस बार महंगाई ने त्योहारों में गिफ्ट देने के ट्रेंड को भी बदल दिया है। पहले जहां लोग दीपावली और अन्य त्योहारों पर रिश्तेदारों को ड्राई फ्रूट के आकर्षक बॉक्स भेंट करना पसंद करते थे, वहीं अब उनकी जगह बेकरी और दूसरे किफायती उत्पाद ले रहे हैं। ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने का सीधा असर गिफ्ट पैकिंग पर दिखाई दे रहा है। स्थानीय कारोबारी पवन कुमार के अनुसार, काजू, बादाम, अखरोट और किशमिश से तैयार मिश्रित ड्राई फ्रूट बॉक्स की कीमत पिछले वर्ष करीब 450 रुपये थी। इस बार इसकी कीमत बढ़कर लगभग 600 रुपये पहुंच गई है। कीमत में हुई इस बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों को उपहार खरीदने के लिए पहले के मुकाबले अधिक बजट रखना पड़ रहा है। स्थानीय कारोबारी विक्रम का कहना है कि इस बार ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से ग्राहक गिफ्ट खरीदते समय दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। कई लोग ड्राई फ्रूट बॉक्स की बजाय बेकरी उत्पादों और अन्य ब्रांडेड किफायती सामान को उपहार के रूप में खरीद रहे हैं। त्योहारों पर उपहार देना सामाजिक मेलजोल और रिश्तों में मिठास बनाए रखने का एक माध्यम है। लेकिन बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब ऐसे विकल्प चुन रहे हैं, जो बजट में भी रहें और उपहार देने की परंपरा भी बनी रहे। ऊना के बाजारों में इस बार बदलता गिफ्ट ट्रेंड यही संकेत दे रहा है कि महंगाई का असर केवल रोजमर्रा की खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि त्योहारों की खरीदारी और उपहारों की पसंद भी इससे प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें