फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त जतिन लाल ने बांटे पुरस्कार

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी ड्रॉ विजेताओं को शुक्रवार को बचत भवन के सभागार में उपायुक्त जतिन लाल ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. रेणु सहरावत भी उपस्थित रहीं। लकी ड्रॉ में कुल 20 विजेता रहे, जिनमें से 16 ने अपने पुरस्कार प्राप्त किए, जबकि चार विजेता अनुपस्थित रहे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने पहले पांच ड्रॉ निकाले थे। शेष ड्रॉ उपायुक्त जतिन लाल ने निकाले थे। लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में एप्पल आईफोन अथवा एक लाख रुपये का विकल्प था। दूसरे पुरस्कार के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर अथवा 70 हजार रुपये का विकल्प दिया गया था। अंब तहसील के पोलियां ज्वाला निवासी सुरजीत सिंह ने 70 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। पांचवें पुरस्कार के तहत टैबलेट अथवा 20 हजार रुपये का विकल्प था। ऊना तहसील के पुल वाला बाजार निवासी अमित और नया नंगल निवासी प्रदीप कुमार ने 20-20 हजार रुपये की राशि प्राप्त की। छठे पुरस्कार के तहत मिक्सर ग्राइंडर अथवा 2,500 रुपये का विकल्प था। ऊना तहसील के अरनियाला निवासी रवि कुमार और अपर बसाल निवासी बंदना कुमारी ने 2,500-2,500 रुपये प्राप्त किए, जबकि अंब तहसील के ठठल निवासी सहदेव ने मिक्सर ग्राइंडर लिया। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सीमित आय के बावजूद जिला रेडक्रॉस सोसायटी जनहित और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एवं सहायक आयुक्त विनय मोदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें