फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के तीन विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन, 51-51 हजार रुपये से सम्मानित

Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2026 01:10 PM IST

स्कॉलर यूनिफाइड सीनियर सेकंडरी स्कूल ऊना के तीन होनहार विद्यार्थियों ने एमबीबीएस में चयनित होकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल प्रबंधन ने तीनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। ध्रुव का चयन आईजीएमसी शिमला, जसनूर कौर का श्री राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और कशिश शर्मा का डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में हुआ है। स्कूल के एमडी धीरज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में तीनों विद्यार्थियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को 51-51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। धीरज शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तीनों विद्यार्थी भविष्य में बेहतर चिकित्सक बनकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें