फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवांई स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने मां चिंतपूर्णी दरबार में टेका माथा, चलाया स्वच्छता व नशा मुक्ति अभियान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवांई का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर इन दिनों उत्साह के साथ चल रहा है। शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार और महिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमारी तथा अध्यापक ललित मोहन, कृष्ण चंद, मैडम आरती, अनुराधा और सोनिया की अगुवाई में छात्र स्वयंसेवकों ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर कार्यालय के सेवादार संदीप कुमार ने कैंप के सफल संचालन में छात्रों का विशेष सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें