फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: मंदली स्कूल में एनसीसी की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू, 50 कैडेट्स का हुआ चयन

Krishan Singh Updated Sat, 30 Aug 2025 02:29 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली स्कूल में एनसीसी की नई भर्ती प्रक्रिया सत्र 2025-26 के लिए शुरू की गई। इस अवसर पर एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर साजन कुमार ने विद्यालय को एनसीसी की टुकड़ी प्रदान की। भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व हवलदार मुनीश कुमार ने किया। विद्यालय के नौवीं तथा दसवीं कक्षा के छात्रों में से कुल 50 बच्चों का एनसीसी में चयन हुआ, जिनमें 25 लड़के और 25 लड़कियां शामिल हैं। चयनित टुकड़ी की देखरेख संजीव कुमार करेंगे। निरीक्षण के दौरान कमांडिंग ऑफिसर साजन कुमार ने बच्चों से संवाद करते हुए एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, एनएसएस प्रभारी सुनील धीमान, एनसीसी प्रभारी संजीव कुमार सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें