कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा आज बसोली में आयोजित छठे मेमोरियल क्रिकेट कप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। विधायक ने प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।