फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: 15 दिन बाद भी खेतों में पूरी तरह अंकुरित नहीं हुई गेहूं की फसल, बारिश के इंतजार में किसान

कम नमी के चलते गेहूं की फसल की बिजाई के 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद खेतों में फसल पूरी तरह अंकुरित नहीं हो पाई है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने के कारण गेहूं के बीजों का अंकुरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में किसानों को आने वाले दिनों में फसल की स्थिति को लेकर चिंता सताने लगी है। बारिश नहीं होने से परेशान किसान अब इंद्रदेव से जल्द बारिश होने की प्रार्थना कर रहे हैं। किसानों की उम्मीदें आसमान पर टिकी हुई हैं। पिछले दो दिनों से आसमान में हल्के-हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश की संभावना को लेकर किसानों में उम्मीद जगी है। किसान लगातार आसमान की ओर निगाहें लगाए बैठे हैं कि जल्द बारिश हो जाए, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच सके और गेहूं की फसल का अंकुरण बेहतर तरीके से हो पाए। यदि समय रहते बारिश नहीं होती है तो फसल की बढ़वार पर भी असर पड़ने की आशंका है। फिलहाल किसान आसमान में बादलों को देखकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मौसम कब करवट बदलता है और किसानों को सूखे जैसे हालात से कितनी राहत मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें