अपर कोटला में बाबा गुग्गा जाहरवीर मंदिर की मंडली की ओर से अंतिम दिन फतेहपुर में बाबा जी की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए बाबा जी के चरणों में प्रार्थना की गई। चौकी में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा गुग्गा जाहरवीर का गुणगान सुना और भक्ति रस में सराबोर हुए। मंडली के सदस्यों ने बाबा जी की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से जोड़े रखा। इस दौरान पूरा वातावरण बाबा के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मनोहर लाल, मनोज, विनोद, बंटी, सतनाम, कपिल, मणि, विपन, अनमोल, रॉबिन सहित अन्य ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने बाबा गुग्गा जाहरवीर से क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की।