फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व

Krishan Singh Updated Wed, 01 Oct 2025 02:42 PM IST

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस बार दशहरा और गांधी जयंती एक ही दिन आ रहे हैं। ऐसे में सर्वप्रथम बच्चों को गांधी के जीवन मूल्यों के बारे में बताया गया। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से बच्चों को परिचित करवाया गया तथा उसके साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि इस दिन भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिन होता है। प्रधानाचार्य आरएल पाठक ने इन दोनों महान विभूतियों के बारे में बच्चों को बताया तथा उनके जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने को कहा। इस अवसर पर कक्षा पहली और दूसरी में थाली सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बच्चों ने बेहद सुंदर ढंग से थाली को सजाया। कक्षा तीसरी और चौथी में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंत में रावण का पुतला जलाते हुए इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक समिति के उप प्रधान बलविंदर सिंह जी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें