फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: मलांगड़ पंचायत के ननांवी नरुह वाया ब्रेह सड़क का निर्माण कार्य जल्द

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत मलांगड़ में सड़क सुविधा से वंचित लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब जल्द पूरी होने की उम्मीद जगी है। ननांवी नरुह वाया ब्रेह सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करवाने को लेकर पंचायत प्रधान रेखा देवी, उपप्रधान संजय शर्मा सहित पंचायत के अन्य वार्ड सदस्यों एवं क्षेत्र के लोगों ने कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण से संबंधित मांग को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया। विधायक विवेक शर्मा ने आश्वासन दिया कि सड़क के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें