डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लठियाणी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को लैंगिक समानता, समान अवसरों, पारस्परिक सम्मान तथा विद्यालय में समावेशी वातावरण के महत्व से अवगत करवाना था। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर रूप लाल पाठक ने प्रबंधक सह निदेशक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ एवं सीबीएसई रिसोर्स पर्सन स्नेहलता तथा श्रीमती मनुराधा ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। उन्होंने शिक्षकों को लैंगिक संवेदनशीलता की अवधारणा समझाते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी लैंगिक भेदभाव के समान अवसर एवं सम्मान मिलना आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण शर्मा ने इस कार्यशाला को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।