फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: कोलकाता में दम दिखाएंगे ऊना के खिलाड़ी, सुरेंद्र ठाकुर ने बांटी खेल ड्रेस

बंगाणा। 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे ऊना जिले के खिलाड़ियों को थ्रोबॉल प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने खेल ड्रेस वितरित की। कोलकाता में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीर्वाद होटल बंगाणा की मालिक मोनिका शर्मा ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। सुरेंद्र ठाकुर ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए हिमाचल का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। इस मौके पर मुच्छाली के पूर्व उपप्रधान चंद्र कुमार, यशवीर राणा, इंदु वाला, सीमा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें