फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की माैजूदगी में चौली पंचायत के 11 परिवार कांग्रेस में शामिल

अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत चौली पंचायत में शनिवार को पंजोआ स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भिंडला गांव के 11 परिवारों को विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। विधायक ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में क्षेत्र के पूर्व प्रधान विक्रम सिंह और पूर्व उपप्रधान कुलदीप कुमार के अलावा गौरव कुमार, प्रेम चंद, संजीव कुमार, विनोद कुमार, मदन लाल, दिनेश कुमार, अश्वनी, शशि पाल और जय चंद प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से जनता का भरोसा लगातार कांग्रेस पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर और ज्यादा मजबूती मिलेगी। विधायक ने भरोसा जताया कि सभी नए सदस्य संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और इलाके की तरक्की में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें