फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंब अंदौरा स्टेशन से 1100 राम भक्त अयोध्या रवाना, अनुराग ने दिखाई हरी झंडी

Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 12:21 PM IST

अयोध्या में रामलला के दर्शनों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के से राम भक्तों की पहली ट्रेन सोमवार सुबह अयोध्या के लिए ऊना जिले के अंब अंदौरा से रवाना हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी देकर अयोध्या के लिए राम भक्त के जत्थे को रवाना किया। इस दौरान सदर ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सतपाल सत्ती करीब 1100 राम भक्तों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। राम भक्तों में अयोध्या के लिए रेल के माध्यम से जाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जय श्री राम के उद्घोषों के साथ राम भक्त रवाना हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर दूसरे तीसरे दिन एक-एक ट्रेन रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना होगी। प्रथम चरण में इसका आगाज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से किया गया है और आगे कांगड़ा, मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र से भी चरणबद्ध तरीके से अयोध्या के लिए राम भक्तों की ट्रेन रवाना होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें