फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कंडाघाट का प्राचीन गोगामाड़ी मेले में अंतिम दिन दंगल रहा मुख्य आकर्षण

सोलन/कंडाघाट। गोगानवमी पर कंडाघाट में प्राचीन गोगामाड़ी मेला शनिवार को संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एक दिवसीय इस मेले का शुभारंभ गुगामाड़ी मंदिर में पारंपरिक पूजा और ध्वज फहराने से हुआ। मेला समिति सदस्य, नगर पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे। दिन भर श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर भंडारे आयोजित हुए, प्रसाद बांटा गया। गुगा महाराज की पवित्र छड़ी यात्रा मेले का विशेष आकर्षण थी, जो मंदिर से पड़ाव मैदान तक पहुंची। ढोलियों के करतबों ने मन मोहा। कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली के पहलवानों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। यह कंडाघाट उपमंडल का प्रमुख प्राचीन मेला है, जिसके कारण स्थानीय अवकाश रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें