फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: राज्य स्तरीय सायर मेले में धूम, मां काली की पूजा और झोटा पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

अर्की का ऐतिहासिक चौगान मैदान एक बार फिर लोक संस्कृति, परंपरा और उत्सव के रंग में रंग गया है। यहां राज्य स्तरीय सायर मेले का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। मेले की शुरुआत प्राचीन मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना और समृद्धि के प्रतीक माने जाने वाले झोटा पूजन के साथ हुई। विधायक संजय अवस्थी ने ऐतिहासिक मां काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार झोटा पूजन कर मेले का शुभारंभ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने अर्की की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को एक बार फिर सामने ला दिया। मेले के शुरू होते ही चौगान मैदान में चहल-पहल बढ़ गई। ढोल और नगाड़ों की थाप के साथ बैंड-बाजों की धुनों ने माहौल को उत्सवी बना दिया। विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मनोरंजन किया। मेले में पहुंचे लोगों के लिए तरह-तरह के झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। चौगान मैदान में सजी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। खाने-पीने के सामान से लेकर घरेलू जरूरत और मनोरंजन से जुड़ी दुकानों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया है। परिवारों के साथ पहुंचे लोग मेले का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सायर मेला अर्की की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है। धार्मिक परंपराओं के साथ लोक मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का मेल इस मेले को खास बनाता है। मेले के दौरान स्थानीय परंपराओं और लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। आयोजन का समापन भी खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है। इस तरह मां काली की पूजा और झोटा पूजन से शुरू हुआ राज्य स्तरीय सायर मेला आने वाले दिनों में अर्की के चौगान मैदान में मनोरंजन, लोक संस्कृति और परंपराओं का रंग बिखेरता नजर आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें