यूरोकिड्स प्ले स्कूल में मंगलवार को 'हेल्थ इज वेल्थ' खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की सभी कक्षाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। सभी बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में साधारण दौड़, बाधा दौड़, मेंढक दौड़ और अन्य खेल शामिल थे। पूरा कार्यक्रम स्कूल की प्राचार्या सीमा बहल और निदेशक शोभित बहल की देखरेख में संपन्न हुआ। अंत में, विजेताओं को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में गुरमीत, पार्थ, आराध्या, इद्दाया, विहान, अवयुक्त, अव्युक्ता, मिताक्षी और मेहर शामिल थे। द्वितीय स्थानअयांश, नोआ, पेमा, सिद्धिक्षा, युगांक, माधव, तेनज़ीन, कामाक्षी और शिवाय रहे। तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों में गौरीक, रौनक, सानिध्य, उद्वेक्षा, भारवी, पूर्विषा, सुयश, तनमय, डिविशा और वर्तिका ने प्राप्त किया ।