फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में पहली बार दिखाई देवी सती के 52 शक्तिपीठों की झांकी, दर्शनों को उमड़ी भीड़

सोलन के जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से शारदीय नवरात्र की नवमी के शुभ अवसर पर देवी सती (माता शक्ति) के 52 शक्तिपीठों की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। सोमवार रात साढ़े आठ बजे दिखाई गई इस झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। झांकी में 52 कन्याओं को देवी के विभिन्न शक्ति स्वरूपों के रूप में सजाया गया था। इस अनूठी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर कर दिया। जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से आयोजित इस झांकी में 52 कन्याओं को देवी सती के 52 शक्तिपीठों के प्रतीकात्मक स्वरूपों में प्रस्तुत किया गया। नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने इन शक्ति स्वरूपों के दर्शन किए। झांकी के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने। जगदंबा रामलीला मंडल सोलन के निर्देशक हरीश मरवाह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार रामलीला मंचन के दौरान इस तरह की झांकी दिखाई गई है। मंडल की ओर से प्रस्तुत इस विशेष आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं और देवी शक्ति की महिमा को लोगों तक पहुंचाना रहा। नवमी के अवसर पर आयोजित इस झांकी ने रामलीला मंचन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। श्रद्धालुओं के लिए देवी के विभिन्न शक्ति स्वरूपों के दर्शन धार्मिक आस्था का खास अवसर बने।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें