फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में पनीर का सैंपल फेल, कारोबारी को नोटिस जारी

त्योहारी सीजन के बीच सोलन शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में पनीर का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर निगम सोलन की ओर से जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभाग ने कारोबारी को नोटिस जारी कर एक माह के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, त्योहारी सीजन की शुरुआत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न कारोबारियों की दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे थे। इन सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया था। अब रिपोर्ट आने के बाद पनीर का एक सैंपल खराब पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पनीर में फैट की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके बाद विभाग ने संबंधित कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित कारोबारी को नोटिस मिलने के एक माह के भीतर अपना जवाब देने के लिए कहा है। इसके बाद विभाग जांच रिपोर्ट को न्यायालय में पेश करेगा। न्यायालय के आदेशों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से दुकानों से सैंपल एकत्र किए जाते हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जाती है, ताकि खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अतुल कायस्थ ने बताया कि विभाग की ओर से भरे गए सैंपलों की रिपोर्ट आने पर पनीर का एक सैंपल खराब पाया गया है। संबंधित कारोबारी को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा गया है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें