हिप्र विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक विजय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें करीब 40 पेंशनर्स शामिल हुए। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विचार गया गया। बोर्ड से मांग की गई कि पेंशनरों के बकाया का भुगतान यथा शीघ्र किया जाए। बैठक में अध्यक्ष विजय जोशी के अलावा रविंद्र ठाकुर, मुरली गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।