सोलन। यूरो किड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में बुधवार को बच्चों के लिए टेबल मैनर्स पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के तहत बच्चों को डाइनिंग टेबल पर उपयोग होने वाली वस्तुओं जैसे छुरी, कांटा और चम्मच के सही प्रयोग की जानकारी दी गई। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बहल ने बताया कि ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन बच्चों को समाज में एक अच्छे और सभ्य नागरिक बनने में सहायता करते हैं। इन आयोजनों से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। साथ ही, उनमें आत्मविश्वास भी आता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों का अनुशासन और मनोबल भी बढ़ता है। इस कार्यशाला में सभी बच्चों ने उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग लिया। सीमा बहल ने यह भी कहा कि यूरो किड्स में बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने वाले ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। नोआ, रौनक, भारवी, अयांश, सिद्धिक्षा, आराध्या सहित कई बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया।