धर्मपुर(सोलन) लोटस पब्लिक स्कूल जाबली मे सातवा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सृष्टि बेस्ट गर्ल व चंदन को बेस्ट ब्वॉय चुना गया। समाज सेवी कमल कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल संजीशा चंदेल ने की।