यूरोकिड्स प्ले स्कूल में गुरुवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा, कृष्ण और गोपियों की वेशभूषा धारण की। उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने श्री कृष्ण की रास लीलाओं का सुंदर मंचन किया। दही-हांडी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। यह आयोजन बच्चों के लिए बेहद मनोरंजक रहा। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बहल ने बच्चों को श्री कृष्ण के जन्म की धार्मिक गाथा सुनाई। स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल ने बच्चों को हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूक किया।