फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: संपर्क मार्ग बनाकर रखरखाव करना भूला लोक निर्माण विभाग, मित्तियां माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक सड़क की हालत खस्ता

संपर्क मार्ग का निर्माण करवाने के बाद उसका रखरखाव करना लोक निर्माण विभाग भूल गया है। नालागढ़ उपमंडल के मित्तियां गांव में माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। करीब 600 मीटर लंबे इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार लगभग छह वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से विधायक प्राथमिकता के तहत एससी कंपोनेंट के अंतर्गत इस संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया गया था। इसका उद्देश्य माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक रहने वाले लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना था। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद विभाग ने इस मार्ग के रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस संपर्क मार्ग पर टारिंग का काम जुलाई 2020 में करवाया गया था। हालांकि, बरसात के दौरान ही टारिंग उखड़ने लगी थी। इसके बाद विभाग की ओर से दोबारा टारिंग का काम करवाया गया, लेकिन बाद में सड़क फिर से उपेक्षा का शिकार हो गई। वर्तमान में मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल आने-जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग का निर्माण करवाया है तो इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी विभाग की है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि माता मंदिर से हरिजन बस्ती तक संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें