फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता बोले- महाराजा अग्रसेन के आदर्श अपनाकर समाज सेवा का संकल्प लें

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को आर्थिक समृद्धि के साथ सेवा, करुणा और सामूहिक उत्तरदायित्व को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। वह सोलन में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले राज्यपाल ने लोअर बाजार में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की। समारोह के दौरान अग्रवाल सभा की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। राज्यपाल ने युवाओं को उद्यमिता और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का लक्ष्य भी रखना चाहिए। उन्होंने सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नए विचारों और प्रयासों को अपनाने पर जोर दिया। कविन्द्र गुप्ता ने अग्रवाल सभा, सोलन की ओर से पिछले करीब 80 वर्षों से शिक्षा, सामाजिक कल्याण, धार्मिक गतिविधियों और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समाज के विकास में सामूहिक भागीदारी और सेवा भावना के महत्व को रेखांकित किया। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें