फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: धर्मपुर में फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों तक जाने वाला रास्ता कंक्रीट से बनाया

परवाणू-शिमला फोरलेन पर धर्मपुर में फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों तक पहुंचने के लिए लोगों को अब कच्चे रास्ते से नहीं गुजरना पड़ेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बनाए जा रहे फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों तक जाने वाले रास्ते को सोमवार शाम कंक्रीट डालकर पक्का कर दिया गया। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, फोरलेन पर सड़क पार करने की सुविधा के लिए धर्मपुर में फुटओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। हालांकि, पुल की सीढ़ियों तक पहुंचने के लिए बनाया गया रास्ता अधूरा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक पहुंचने के लिए कच्चे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। कच्चे रास्ते से लोगों को हो रही थी परेशानीफुटओवरब्रिज का निर्माण होने के बावजूद सीढ़ियों तक पहुंचने वाला रास्ता पक्का नहीं था। ऐसे में लोगों को पुल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। रास्ते को पक्का करने की जरूरत महसूस की जा रही थी, ताकि लोगों को आवाजाही में सुविधा मिल सके। एनएचएआई की ओर से फुटओवरब्रिज के निर्माण का टेंडर आरएमसी कंपनी को दिया गया है। सोमवार शाम को कंपनी की ओर से कच्चे रास्ते पर कंक्रीट डालकर इसे पक्का कर दिया गया। अब फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों तक पहुंचने के लिए रास्ता तैयार हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें