चायल। ग्राम पंचायत चायल के मिहानी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन लाल ने की। इसमें विद्यालय के अध्यापकों के साथ अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों की शिक्षा, व्यवहार, मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल, खेलकूद और स्वास्थ्य समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान अध्यापक रवनीश कुमार ने बच्चों द्वारा मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों को डांटने के बजाय उनकी मनोवैज्ञानिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए समझाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि वे अपनी बात सहजता से अभिभावकों के साथ साझा कर सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन लाल ने अभिभावकों से बच्चों के खानपान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।