समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने उच्च पाठशाला सालवाला के 16 विद्यार्थियों को फुटबॉल किट वितरित कीं। एसएमसी अध्यक्ष सुरेश चौहान ने बताया कि उन्होंने सभी बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए जूते भी दिए गए। किट और जूते मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बच्चों ने इसके लिए प्रदीप चौहान का आभार जताया। गौरतलब है कि प्रदीप चौहान समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहते हैं और शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी अपना योगदान दे रहे हैं।