फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: ब्रह्माकुमारी संस्था ने नशे पर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 05:16 PM IST

ब्रह्माकुमारी संस्था ने रविवार को केंद्र में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य समाज में फैल रही नशे की बुराईयों को समाप्त करने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें भ्राता ईश्वरदास, डॉ अनुप कुमार (प्रोफेसर), प्रो. पंकज मौजूद रहे। डॉ. अनुप कुमार ने कहा कि युवा वह शक्ति जिसको सही दिशा मिल जाए तो दिशाएं परिवर्तन कर सकती हैं। रमा दीदी ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और आत्मिक शक्ति व सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए राजयोग ध्यान के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर सभी लोगों ने नशा छोड़ने और दूसरों को भी नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रियंका बहन ने स्वागत दिल से आपका, ममता और समूह ने तेरा मंगल मेरा मंगल सबका मंगल होये रे.., सुंदर गीत पेश किया। अंत में सभी को नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें