फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: नाहन में दो समुदायों के बीच तनाव बरकरार, एएसपी बोले- स्थिति नियंत्रण में

नाहन के महर्षि वाल्मीकि चौक के समीप स्वागत गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच उपजा विवाद शुक्रवार देर शाम तक तनावपूर्ण बना रहा। हालांकि, एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बता दें, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे से वाल्मीकि मोहल्ला और गोविंदगढ़ मोहल्ला के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पत्थरों, ईंटों और कांच की बोतलों से हुए हमले के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। वहीं, शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों पक्षों के बीच दोबारा पथराव शुरू होने पर पुलिस ने लाठियां भांजीं और मौके से लोगों से खदेड़ा। इस दौरान पुलिस बल पर भी पथराव हुआ और एक महिला पुलिस कर्मी को चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें