एबीवीपी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नाहन में ओजस्विनी युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में एबीवीपी से जुड़ी छात्राओं के अलावा विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर विचार साझा किए गए। एबीवीपी की क्षेत्रीय कार्यकर्ता शीतल शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवतियों को भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के महत्व पर अपने विचार रखे। साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।