फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में शमशेर स्कूल नाहन का शानदार प्रदर्शन, हैंडबॉल में पहली बार जीती ट्रॉफी

सिरमौर के शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के खिलाड़ियों ने तारूवाला पांवटा साहिब में आयोजित जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीम ने हैंडबॉल में सभी टीमों को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। विद्यालय के इतिहास में यह पहली बार है जब स्कूल ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हैंडबॉल की ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा स्कूल ने टेबल टेनिस में प्रथम और फुटबॉल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या कुसुम लता कौशल ने खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें