फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: ददाहू में पंचायत परिषद का गठन, नारायण सिंह बने अध्यक्ष

Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 04:23 PM IST

विकास खंड ददाहू की पहली पंचायत परिषद का गठन कर लिया गया है। शनिवार को ददाहू में निर्वाचित पंचायत प्रधानों की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इसमें जरग पंचायत के प्रधान नारायण सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से पंचायत परिषद का अध्यक्ष चुना गया। श्यामा ठाकुर और लच्छी राम को उपाध्यक्ष, अनिल राणा और अशोक ठाकुर को महासचिव, राम गोपाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रेम सिंह ठाकुर, पंकज गर्ग, हरीश ठाकुर और नीलम ठाकुर को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। विकास खंड की सभी 26 पंचायतों के प्रधान कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायत परिषद विकास खंड ददाहू की पंचायतों और प्रधानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के साथ मिलकर ददाहू विकास खंड को विकास की दृष्टि से अग्रणी बनाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें