फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: हंसते-खेलते, नाचते-गाते मनाया अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

नाहन में वरिष्ठ नागरिकों ने अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर गीत-संगीत प्रस्तुति करके इस दिवस का यादगार बना दिया। इस दिवस का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिरमौर ने आस्था वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से आस्था स्कूल के हॉल में किया। कार्यक्रम में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान विशेष अतिथि रहीं। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद और नरेंद्र तोमर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सबसे पहले जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर गावा सिंह नेगी ने मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों को सम्मानित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विभाग से आई डॉक्टर ने वरिष्ठजनों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी। जबकि डीएड कॉलेज की छात्राओं ने गीत-संगीत पेश करके वरिष्ठजनों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम में डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, वरिष्ठ नगारिक डे केयर सेंटर की मैनेजर अर्चना सैनी, मोनिका समेत काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें