फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में बारिश के साथ ठंड का आगाज, झमाझम बारिश से बदला मौसम

उमस भरे मौसम से परेशान नाहन के लोगों को सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही ठंड की दस्तक भी महसूस होने लगी। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे और लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी। सोमवार सुबह कई घंटे तक हुई बारिश के बाद नाहन का मौसम काफी ठंडा हो गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने घरों में रखे जैकेट और गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए। बारिश और ठंडी हवाओं के बीच शहर में सर्दी की आहट साफ महसूस की गई। इससे पहले रविवार को भी नाहन में मौसम ठंडा रहा था। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार को बारिश का दौर कुछ ज्यादा रहा, जिसके बाद मौसम में ठंडक और बढ़ गई। कई दिनों से उमस भरे मौसम का सामना कर रहे लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में नमी और ठंडक बढ़ गई। लोग बारिश के बाद बदले मौसम को महसूस करते नजर आए। हालांकि बारिश के कारण रोजमर्रा के घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ा। पानी सुन होने से महिलाओं को घर के काम निपटाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ नाहन में मौसम का मिजाज बदलने से अब लोगों को आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद भी नजर आने लगी है। सोमवार का मौसम शहर में सर्दी की दस्तक का अहसास कराने वाला रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें