नाहन (सिरमौर)। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पांच दिन तक धरना देने के बाद मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने और वार्ता के लिए नहीं बुलाए जाने से पेंशनरों में रोष है। पेंशनरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द बातचीत का रास्ता नहीं अपनाया तो वे 19 नवंबर को धर्मशाला पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक ओएल चौहान ने कहा कि सरकार की अनदेखी ने पेंशनरों को 19 नवंबर को धर्मशाला पहुंचकर विधानसभा का घेराव करने के लिए मजबूर किया है।