फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: फीड बैक लेने नाहन पहुंचे एआईसीसी के पर्यवेक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह

Krishan Singh Updated Mon, 24 Nov 2025 01:38 PM IST

कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तर पर संगठन खड़ा करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह सिरमौर के सात दिन के दौरे पर सोमवार को नाहन पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से हुई थी। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का महत्वकांशी अभियान है। इसमें कार्यकर्ताओं, नेताओं, विभिन्न स्तर पर कार्य कर रहे सामाजिक संगठनों और लोगों से वार्ता की जाएगी। उनसे फीड बैक लेने के बाद ही संगठन को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सात दिन तक सिरमौर के दौरे पर रहेंगे। इन सात दिनों में वह सिरमौर जिले के हर ब्लॉक में जाएंगे और कार्यकर्ताओं, लोगों, सामाजिक संगठनों और सभी तरह के लोगों से वार्ता करेंगे। उनसे फीड बैक के आधार पर जो भी रिपोर्ट तैयार होगी उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का सौंपा जाएगा। इसके बाद ही पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त होगा। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष आनंद परमार, पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, ज्ञानचंद चौधरी, कैप्टन सलीम अहमद समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें